फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There is no case in the matter of the death of the pregnant woman, Nyaya Yatra will be taken out today

Kushinagar News: प्रसूता की मौत मामले में केस नहीं, आज निकाली जाएगी न्याय यात्रा

Tue, 27 May 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 27 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
There is no case in the matter of the death of the pregnant woman, Nyaya Yatra will be taken out today
तमकुहीराज। प्रसव के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने से प्रसूता की हुई मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। सीएचसी अधीक्षक और ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर के खिलाफ पीड़ित परिवार ने पुलिस को नामजद तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष ने आरोप के आधार पर सीएमओ को पत्र लिखकर जांच रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए मांगा है। दूसरी ओर मामले में तमकुहीराज कस्बे के युवाओं व सामाजिक लोगों ने मंगलवार को न्याय यात्रा निकालने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तमकुहीराज कस्बा स्थित सीएचसी में प्रसव के बाद बिहार में तैनात शिक्षिका की मौत मामले में तमकुहीराज पुलिस ने सीएमओ को पत्र भेजकर मामले में टीम बनाकर जांच कर आख्या से अवगत कराने की मांग की है। घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने इंस्पेक्टर तमकुहीराज को शिकायती पत्र सौप सीएचसी अधीक्षक व महिला चिकित्सक के ऊपर गलत इलाज के कारण मौत होने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर सात ( सरदार पटेल नगर ) निवासी शिक्षक सुप्रिया सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर 22 मई को परिजन तमकुहीराज सीएचसी पर लेकर पहुुंचे।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए तहरीर में राकेश ने आरोप लगाया है कि बहू सुप्रिया सिंह को प्रसव होने के बाद एक इंजेक्शन महिला डॉक्टर के सहयोगियों ने लगाया। इसके बाद सुप्रिया की तबीयत बिगड़ने लगी और महिला डॉक्टर समेत स्टाफ नर्स वहां से भाग गई। कुछ देर बाद सुप्रिया को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर जिंदा बताकर रेफर किया गया। वहां लेकर जाने पर डॉक्टर ने बताया कि डेढ़ घंटे पहले ही प्रसूता की मौत हो गई है। इसके बाद शव को लेकर सीएचसी पर पहुंचे, जहां हंगामा करने के बाद भी कोई नहीं आया और लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई के बजाए मामले को मैनेज करने में जुटे हैं। थानाध्यक्ष सुशील शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह की पुष्टि नहीं हो सकी है। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर प्रसूता की मौत के मामले में तमकुहीराज कस्बे के युवाओं सहित सामाजिक लोगों ने मंगलवार को न्याय यात्रा निकालने का आह्वान किया है। इसके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से लोगों से जुड़ने की अपील की जा रही है। न्याय यात्रा में शामिल होने वाले लोग कस्बे के लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में सुबह साढ़े दस बजे जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed