{"_id":"65396e854beff42bd60009ac","slug":"there-are-no-safety-and-caution-arrangements-even-at-the-authorized-crossings-of-the-highway-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-6652-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे के अधिकृत क्राॅसिंग पर भी नहीं है सुरक्षा व सावधानी के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे के अधिकृत क्राॅसिंग पर भी नहीं है सुरक्षा व सावधानी के इंतजाम
Thu, 26 Oct 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
- हाटा नगर में फोरलेन पर तीन जगह बनाई गई हैं क्राॅसिंग
- अधिकृत कट पर भी आए दिन होती है दुर्घटना
- बेतरतीब ढंग से लोग पैदल और वाहन के साथ पार करते है हाईवे
हाटा। फोरलेन हाईवे हाटा नगर से होकर गुजराता है। इस सड़क को पार करने के लिए तीन जगहों पर अधिकृत कट बनाए गए हैं, लेकिन इन जगहों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। यहां से सड़क पार करने वाले मनमाने और बेतरतीब ढंग से सड़क पार करते हैं। यही कारण है कि कई बार इन जगहों पर भी दुर्घटना हो चुकी है।
फोरलेन को पार करना भी कम जोखिम भरा काम नहीं है। हाईवे पर चलने वाले वाहनों की गति क्राॅसिंग पर भी कम नहीं होती है। ऐसे में कई बार दुर्घटना भी हो जाती है। वैसे तो एनएचएआई की ओर से अधिकृत कटों पर येलो स्ट्रीप ब्रेकर बनाया जाता है, लेकिन बड़े वाहनों के चालक वहां भी अपनी गति धीमी नहीं करते हैं, जबकि यहां पर सिग्नल की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे एक तरफ से ही वाहनों का आवागमन सुनिश्चित हो सके।
पिछले दिनों यहां हुई दुर्घटनाओं पर नजर डालें तो 23 अगस्त को हाटा में ब्लॉक गेट के सामने हाईवे के अधिकृत कट को बाइक से पार करते समय गोरखपुर निवासी विश्वजीत कुमार को ट्रक ने ठोकर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।22 अप्रैल को इसी जगह पर चार पहिया वाहन की ठोकर से लक्ष्मीपुर निवासी प्रकाशचंद सिंह की मौत हो गई थी। इसके अलावा नगर के केन यूनियन चौराहा और बाघनाथ चौराहा पर भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन
इस संबंध में टोल प्लाजा के महाप्रबंधक आईके सिंह ने बताया कि क्राॅसिंग पर स्ट्रीप ब्रेकर बनाए जाते हैं। लोगों को सावधानी से सड़क को पार करना चाहिए।