फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Then the mood of the weather changed, 10 mm rain, power system also faltered

Kushinagar News: फिर बदला मौसम का मिजाज, 10 मिमी बारिश, बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ाई

Mon, 14 Apr 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Then the mood of the weather changed, 10 mm rain, power system also faltered
लाइट जलाकर जाता वाहन। संवाद
पडरौना। जिले में रविवार की सुबह एक बार फिर मौसम खराब हो गया। तेज हवा के साथ करीब एक घंटे बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया। बारिश बंद हुई तो पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर करीब एक बजे फिर बारिश हुई। बारिश के दौरान 21 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने आगामी 15 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ 20 से 30 एमएम बारिश होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह समय से धूप निकली। लोगों को लगा कि अब मौसम खराब नहीं होगा। किसान गेहूं की मड़ाई के इंतजाम में जुट गए। सुबह करीब साढ़े 11 बजे तेज हवा के साथ आसमान में बादल छाने के साथ मौसम खराब हो गया। आसमान में काले बादल छाने के चलते अंधेरा छा गया, जिससे सड़कों पर लाइट जलाकर वाहन चालक आते-जाते दिखे। थोड़ी ही देर में मूसलाधार बारिश शुरू हुई। बारिश बंद होने के बाद नाली ओवरफ्लोकर सड़क पर एकत्र पानी निकालने में करीब आधे घंटे का समय लग गया। बारिश बंद होने के बाद मौसम सुहाना हो गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे पुन: तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई झमाझाम बारिश के बाद मौसम साफ हुई तो पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed