फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft of Rupees after cut ATM in kushinagar

कुशीनगर: ATM काटकर चोरी, दो दिन पहले पड़े थे 28 लाख रुपये

Thu, 27 Oct 2022 02:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Oct 2022 02:23 PM IST
सार

तमकुहीराज पुलिस चौकी के 500 मीटर दूरी पर घटना हुई है। इससे स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस रात में गश्त नहीं कर रही है। पुलिस का भय चोरों को नहीं है। इसीलिए चौकी के समीप ही घटना को अंजाम दे दिया है। वहीं व्यापारियों का कहना था कि एटीएम ही सुरक्षित नहीं है तो दुकानों की स्थिति क्या होगी।

विज्ञापन
Theft of Rupees after cut ATM in kushinagar
मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज कस्बा स्थित पूर्वी ओवरब्रिज चौराहा (हरिहरपुर) के पास बुधवार की रात्रि में एसबीआई एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे रुपये चोर चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरा के वायर को भी काट दिया है। इस घटना से पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि पुलिस चौकी 500 मीटर की दूरी पर है। इसके बाद भी चोरी हो गई है। मौके पर एसपी धवल जायसवाल ने पहुंचकर जायजा लिया और चोरों का पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन


तमकुहीराज थाना क्षेत्र के पूर्वी ओवर ब्रिज चौराहा (हरिहरपुर) में चार वर्ष पूर्व एसबीआई का एटीएम लगा हुआ है। इसी एटीएम में 25 अक्तूबर को 28 लाख रुपये डाला गया था। बृहस्पविवार की सुबह किसी ने देखा कि एटीएम काटा गया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि बुधवार की रात्रि चोरों ने एटीएम गैस कटर से काटकर ही पैसा चुरा ले गए है। सीसीटीवी कैमरे का अंदर व बाहर का वायर काट दिए है। वहीं डीवीआर अपने साथ ले गए है। चोरों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी की जांच की जा रही है। घटना की रात्रि एटीएम के आसपास कितने मोबाइल संचालित थे इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

पुलिस चौकी से 500 मीटर दूरी पर हुई घटना

तमकुहीराज पुलिस चौकी के 500 मीटर दूरी पर घटना हुई है। इससे स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस रात में गश्त नहीं कर रही है। पुलिस का भय चोरों को नहीं है। इसीलिए चौकी के समीप ही घटना को अंजाम दे दिया है। वहीं व्यापारियों का कहना था कि एटीएम ही सुरक्षित नहीं है तो दुकानों की स्थिति क्या होगी।

एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि एटीएम काटकर चोरी हुई है। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed