फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   theft in ornament shop

Kushinagar News: आभूषण की दुकान में चोरी

Sat, 12 Aug 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 12 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
theft in ornament shop
फोटो है।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।

पडरौना। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मुजडिहा चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात एक आभूषण की दुकान में चोरी हो गई। शटर का ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए चोर उसमें रखा सारा कीमती आभूषण उठा ले गए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर निवासी रामरतन वर्मा गांव के पास स्थित मुजडिहा चौराहे पर आभूषण की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार की शाम वे दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखकर उन्हें घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

दुकानदार रामरतन वर्मा ने बताया कि आलमारी का लाॅकर तोड़कर उसमें रखी आधा किलोग्राम पुरानी चांदी, एक पाव नई चांदी, दस ग्राम पुराना सोना और गल्ले में रखा दो हजार रुपये गायब है। इस संबंध में एसओ अहिरौली बाजार श्रीप्रकाश राय ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed