{"_id":"64b82daf452421692d081648","slug":"theft-in-3-houses-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-1798-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुर्गवलिया गांव के तीन घरों में सात लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुर्गवलिया गांव के तीन घरों में सात लाख की चोरी
Thu, 20 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
सो रहे घर वालों को नहीं लगी भनक, सुबह नींद खुली तो हुई जानकारी
तीनों लोगों ने पुलिस को दी तहरीर, जांच में जुटी कसया पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के दुर्गवलिया गांव में मंगलवार की रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। नकदी समेत सात लाख से अधिक का जेवरात व सामान समेट ले गए। इसकी जानकारी घर वालों को सुबह हुई।
दुर्गवलिया गांव के खुशीपट्टी टोला निवासी नित्यानंद पाठक परिवार के लोग रात में भोजन करने के बाद सोने चले गए। मकान की खिड़की तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए। कमरे में रखे 70 हजार नकद, आभूषण और कपड़ा समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।
इसके बाद बैजनाथ गुप्ता के घर में पीछे की चहारदीवारी के रास्ते चोर दाखिल हुए। घर में भैंस बेचकर और बैंक से निकाल कर मकान बनवाने के लिए रखे गए दो लाख नकद और दो लाख के जेवरात, कपड़े आदि सामान चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव के द्वारिका गुप्ता के घर में घुसे चोर बाॅक्स तोड़कर 40 हजार रुपये नकदी समेत अन्य सामान उठा ले गए। घर में सो रहे तीनों परिवार में किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
सुबह नींद खुलने पर इनके घर की महिलाओं को कमरे में सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की घटना में केस दर्ज किया जा रहा है।