{"_id":"64b828a6f4446ab48b0cf45e","slug":"theft-in-2-ornament-shop-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-1744-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो दुकानों से नकदी व आभूषण समेत 35 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो दुकानों से नकदी व आभूषण समेत 35 लाख की चोरी
Wed, 19 Jul 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
सेवरही कस्बे के दो व्यवसायी क्षेत्र के लतवा चट्टी बाजार में चलाते हैं आभूषण की दुकान
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही के दो आभूषण व्यवसायियों के लतवा चट्टी बाजार स्थित दुकानों से नकदी व आभूषण समेत पैंतीस लाख की चोरी हुई है। इससे आभूषण व्यवसायियों में भय का माहौल है। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सेवरही के महावीर नगर के आभूषण व्यवसायी जितेंद्र वर्मा और स्वर्ण नगर के आभूषण व्यवसायी गजानंद वर्मा क्षेत्र के लतवा चट्टी बाजार स्थित आभूषण व बर्तन की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात इन दोनों व्यवसायियों की दुकान की दीवार व अलमारी तोड़ कर दुकान में रखा 86 हजार नकदी और 350 ग्राम सोने व 15 किलोग्राम चांदी के आभूषण उठा ले गए। इस घटना के बाद सेवरही के आभूषण व्यवसायियों में भय माहौल उत्पन्न हो गया है।
व्यापारियों ने बताया कि सेवरही के कई आभूषण व्यवसायी क्षेत्र के दोमाठ, घघवा जगदीश, गौराहा बाजार, पटहेरिया, समउर बाजार, परसौनी, भुलिया बाजार, तिवारी पट्टी, बभनौली, सलेमगढ़, तीनफेड़ीया, तमकुहीराज, सिसवा नाहर, दाहूगंज आदि ग्रामीण बाजारों में आभूषण की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन
वह वहां रोज सुबह जाकर दिन भर दुकानदारी करते हैं। शाम होने से पहले वे दुकान बंद कर सेवरही लौट आते हैं। सेवरही स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनूप सोनी, सभासद दिनेश वर्मा, संतोष वर्मा, ऋषिकेश वर्मा, राहुल सोनी, विनोद वर्मा, राधेश्याम वर्मा, नीतीश वर्मा, विजय वर्मा, रंजन वर्मा आदि आभूषण व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाए जाने और आभूषण व्यवसायियों की सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता बंदोबस्त कराए जाने की मांग की है।
इस संबंध में सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने कहा कि पुलिस खोजबीन में जुटी है। शीघ्र ही चोरी की घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।