फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft by breaking the lock in businessman's room in broad daylight

Kushinagar News: व्यवसायी के कमरे में ताला तोड़कर दिनदहाड़े चोरी

Sun, 08 Oct 2023 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock in businessman's room in broad daylight
- फाजिलनगर कस्बे के ब्लॉक रोड स्थित एक मकान में हुई घटना
विज्ञापन


फाजिलनगर। कस्बे के ब्लाॅक रोड पर एक किराए के मकान में रह रहे एक व्यवसायी के घर में दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी हो गई। घर में घुसे चोरों ने आभूषण व नकदी चुरा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके का निरीक्षण कर अन्य कार्रवाई में जुट गई है।चौराखास थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी महेंद्र सिंह कस्बे के ब्लाॅक रोड पर किराए के मकान में पत्नी तथा तीन छोटे बच्चों के साथ रहकर हॉस्पिटल रोड पर बेकरी की दुकान संचालित करते हैं। रोज की भांति शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे घर में ताला बंद कर दुकान पर चले गए थे। उनके बच्चे स्कूल व पत्नी किसी काम से कहीं गई थीं। इसी बीच किसी ने काॅल कर जानकारी दी कि उनके कमरे का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद जब वह मौके पर आए तो घर के सारे सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे। आलमारी में रखे आभूषण और 21 हजार रुपये नकद गायब थे। इसके बाद उन्होंने डॉयल 112 पर फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। चौकी प्रभारी सभाजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरी का पर्दाफाश करने में पुलिस जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed