फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Theft by breaking into two bullion shops

Kushinagar News: सराफा की दो दुकानों में सेंध काटकर चोरी

Wed, 19 Jul 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking into two bullion shops
हाईवे किनारे लतवा बाजार में दुकानों में रखी तिजोरी को चोरों ने तोड़ा, दो संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन

85 हजार नकदी, पांच लाख से अधिक का जेवर समेट ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। लतवा बाजार के दो सराफा दुकानों में सेंध काटकर 85 हजार नकदी समेत पांच लाख रुपये का सोने-चांदी का जेवर लेकर चोर चंपत हो गए। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों को इसकी जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सेवरही नगर के वार्ड नंबर दस निवासी जितेंद्र वर्मा व गजानंद वर्मा की तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा बाजार में सराफा की दुुकान है। सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे दुकान बंद कर दोनों चले गए। आधी रात को बगल का दीवार तोड़कर चोर जितेंद्र वर्मा और पीछे का दीवार तोड़कर गजानंद वर्मा की दुकान में दाखिल हुए। तिजोरी का ताला तोड़कर जितेंद्र की दुकान में रखा 35 हजार नकदी, 250 ग्राम सोने और 12 किलों चांदी के जेवर, गजानंद की दुकान में तिजोरी में रखा 50 हजार नकदी और 100 ग्राम सोता और तीन किलो चांदी का जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे दुकान खोलने पर इसकी जानकारी हुई। चोरी हुए जेवरों की अनुमानित कीमत पांच लाख से अधिक है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसी दुकानदार का सीसीटीवी फुटेज देखा तो दो युवक दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पहचान में नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने एक कबाड़ी की दुकान से दो युवकों को हिरासत में लिया है। इस बाबत इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
सिपाहियों को नहीं लगी भनक
डिबनी पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाही घटना स्थल से करीब बीस मीटर की दूरी पर सोमवार की रात को गश्त पर मौजूद रहे, लेकिन दीवार तोड़ने की भनक तक नहीं लगी। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने तोड़ी गई दीवार पर ईंट रख दिया था। चोर दुकानों में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी लेते गए।

...
कबाड़ी की दुकान में पहुंचा खोजी कुत्ता
चोरी की सूचना पर इंस्पेक्टर नीरज राय करीब एक घंटे बाद पहुंचे। इनके बुलाने पर कुछ देर बाद खोजी कुत्ता और फॉरेनसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंच गई। मौके से खोजी कुत्ते को छोड़ा गया तो वह दुकान से करीब 300 मीटर दूर एक कबाड़ी की दुकान में गया। वहां पर एक छिन्नी और सरिया रखा था। पुलिस ने दोनों उपकरण को कब्जे में ले लिया। दुकान पर मौजूद दो युवकों को पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। पड़ोसी गांव में पहुंचकर लोगों से पुलिस ने जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed