फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The young man who married as a bachelor turned out to be the father of four children.

कुंवारा बताकर शादी करने वाला युवक चार बच्चों का पिता निकला

Mon, 28 Feb 2022 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
The young man who married as a bachelor turned out to be the father of four children.
कुंवारा बताकर शादी करने वाला युवक चार बच्चों का पिता निकला
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले सऊदी अरब पहले लौटा है युवक
पत्नी ने महिला को घर में घुसने नहीं दिया
समउर बाजार (कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव में पति को ढूंढते हुए बच्चे के साथ पहुंची महिला हकीकत जानकर सन्न रह गई। खुद को कुंवारा बताकर शादी करने वाला युवक चार बच्चों का पिता निकला। उसकी पत्नी ने महिला को घर में प्रवेश नहीं करने दिया।
पटहेरवा थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात कसया थानाक्षेत्र की एक महिला बच्चे के साथ पति की तलाश करते हुए उसके घर पहुंची। उसे देखकर वह दंग रह गया। यह जानकारी होते ही पत्नी ने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद महिला बच्चे के साथ वहीं बैठ गई। थोड़ी देर में यह बात गांव में फैल गई।
विज्ञापन

वहां लोगों की भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने बताया कि युवक दो सप्ताह पहले सऊदी अरब से घर आया है। महिला का कहना है कि चार साल पहले उससे युवक ने शादी की है। कस्बे में किराए के मकान में रहती है। गांव के लोगों ने महिला को दस दिनों का समय देकर समझा-बुझाकर उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed