फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The young man tried to cut his and his son throat

Kushinnagar: जमीन का विवाद सुलझाने के लिए सरकारी दफ्तरों का लगा रहा था चक्कर, नाराज होकर उठा लिया खतरनाक कदम

Wed, 07 Sep 2022 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2022 10:18 AM IST
सार

तहसीलदार ने लेखपाल मारकंडेय गुप्ता को मौके पर भेजकर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि जमीन का बैनामा हुआ है। प्रशासन ने अन्य बिंदुओं पर भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
The young man tried to cut his and his son throat
तहसील में ब्लेड से खुद पर हमला करने वाले युवक की पत्नी से बातचीत करती राजस्व और पुलिस विभाग की टीम? - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

जमीन का विवाद सुलझाने के लिए दो वर्षों से सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगा रहा युवक अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को कप्तानगंज तहसील परिसर में पहुंचा और ब्लेड से पहले बेटे का, फिर खुद का गला काटने का प्रयास किया। पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने सूझबूझ से उसे काबू में किया। इस प्रयास में पुलिस चौकी का एक सिपाही जख्मी हो गया। इस घटना से तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


कस्बे के चांदनी चौक निवासी अख्तर मंगलवार की शाम की चार बजे अपनी पत्नी लालता व बेटे के साथ हाथ में ब्लेड लिए एसडीएम कार्यालय के समक्ष पहुंच गया। वह जोर-जोर से चिल्लाकर न्याय की मांग करने लगा। आवाज सुनकर तहसीलदार पहुंचे और उसे समझाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान अख्तर ने अपने बेटे के गले पर ब्लेड से वार करना चाहा।
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से लड़के को लोगों ने बचा लिया। उसके बाद अख्तर ने अपने गले पर भी ब्लेड लगाकर काटने की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़कर बचा लिया। पुलिस ब्लेड छीनने लगी। उसने ब्लेड को अपने मुंह में डाल लिया। काफी समझाने के बाद मुंह से ब्लेड निकाला। उसका मुंह कट गया था और खून बह रहा था। अख्तर का कहना था कि पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोगों ने मकान बनवा लिया गया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने लेखपाल मारकंडेय गुप्ता को मौके पर भेजकर जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि जमीन का बैनामा हुआ है। प्रशासन ने अन्य बिंदुओं पर भी जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित के मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed