{"_id":"63add71e24680f2e5516f75a","slug":"the-young-man-set-himself-on-fire-by-climbing-on-the-roof-in-front-of-tehsildar-face-scorched-kushinagar-news-gkp462580686","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तहसीलदार के सामने छत पर चढ़कर युवक ने खुद को लगाई आग, चेहरा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तहसीलदार के सामने छत पर चढ़कर युवक ने खुद को लगाई आग, चेहरा झुलसा
Fri, 30 Dec 2022 01:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 01:24 PM IST
सार
रामकोला के थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि अच्छेलाल छत पर चला गया। वहां उसने पहले हाथ में भुजाली लेकर लहराया और उसके बाद शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसकी जान बचाई। उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
रामकोला क्षेत्र में सड़क के विवाद में अचानक छत पर गड़ास लेकर चढ़े अच्छेलाल।
- फोटो : KUSHINAGAR
विस्तार
कुशीनगर जिले के कस्बे की भूषण कॉलोनी में रास्ता नहीं देने के विवाद में बृहस्पतिवार को कप्तानगंज के तहसीलदार और उनकी टीम की मौजूदगी में एक युवक छत पर चढ़ गया और हाथ में भुजाली लेकर लहराने लगा। उसके बाद उसने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे आग से बचाया और दोनों पक्षों को थाने ले आई।
रामकोला कस्बे की भूषण कॉलोनी के निवासी अच्छेलाल ने बताया कि रास्ते के लिए मानवेंद्र यादव, जितेंद्र यादव तथा संजीव यादव से विवाद चल रहा है। सड़क के लिए विपक्षी बार-बार झगड़ा करते हैं। इसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि विवाद निपटाने के लिए कप्तानगंज के तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी कानूनगो, लेखपाल और पुलिसकर्मियों को लेकर बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद अचानक अच्छेलाल (38) छत पर चढ़ गए और हाथ में भुजाली लेकर लहराने लगे।
विज्ञापन
उसके बाद उसने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे बचाया। तब तक उसके चेहरे का कुछ हिस्सा जल गया था। उसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले लाई, जहां पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।