{"_id":"65f894d8f92b29997f08f3e4","slug":"the-young-man-ran-away-after-slapping-the-organizer-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114350-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आयोजक को थप्पड़ जड़कर भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आयोजक को थप्पड़ जड़कर भागा युवक
Tue, 19 Mar 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के किन्नरपट्टी बाजार में आयोजित स्वागत समारोह में एक युवक ने आयोजक को सभा लगने से दस मिनट पहले मंच पर चढ़ कर नमस्ते किया। इसके बाद आयोजक को थप्पड़ जड़ कर भाग गया। इसके बाद कुछ समय के लिए वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।
राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह की सोमवार को किन्नरपट्टी बाजार में स्वागत सभा थी। सभा शुरू होने के करीब दस मिनट पहले एक व्यक्ति ने मंच पर पहुंचा और आयोजक को नमस्ते कर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची जटहां पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत कराया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।