{"_id":"6abadc90a67a7984460f349f","slug":"ensure-the-benefits-of-schemes-reach-eligible-people-on-time-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-169006-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पात्र लोगों तक समय से पहुंचाएं योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पात्र लोगों तक समय से पहुंचाएं योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
मंसाछापर। सोमवार को नीति आयोग के निदेशक मनीष कुमार विमल ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने आकांक्षात्मक विकासखंड विशुनपुरा के तहत चिह्नित 40 सूचकांकों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और वित्तीय समावेशन जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा हुई।
संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति निदेशक को बताई। सूचकांकों में उत्कृष्ट प्रगति पाए जाने पर निदेशक ने विकासखंड विशुनपुरा एवं जनपद की सराहना की। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन को आगे भी बनाए रखने के निर्देश दिए। निदेशक ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचाया जाए। जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है, वहां विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, बीडीओ अखंड प्रताप और शोधार्थी प्रवीण अग्निहोत्री सहित कई जनपद एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। निदेशक ने अधिकारियों को योजनाओं की कागजी प्रगति के साथ उनकी जमीनी स्थिति पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
दादोपुर में स्थलीय निरीक्षण
बैठक के बाद निदेशक ने विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत दादोपुर का दौरा किया। उन्होंने योजनाओं और सुविधाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर समूह की गतिविधियों, आय के साधनों और सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। इसके बाद निदेशक ने भारत नेट की स्थिति और ग्रामीण क्षेत्र में इंटरनेट सुविधा की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा और शिकायत
आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर निदेशक ने एनक्यूएएस की स्थिति तथा स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की पोषण संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में भवन की छत टपकने की समस्या सामने आई, जिस पर निदेशक ने नाराजगी जताते हुए तत्काल मरम्मत का निर्देश दिया। दादोपुर गांव में विकास कार्यों में अनियमितता बरतने की शिकायत भी गांव के एक व्यक्ति ने की, जिसमें जांच रिपोर्ट दबाने का आरोप लगाया गया। इस दौरान अपर सीएमओ डॉक्टर एसएन त्रिपाठी और सीडीपीओ सीमा सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।