फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The young man had gone to get his fiancee examined

Kushinagar News: मंगेतर को परीक्षा दिलाने गया था युवक, फंदे से लटका मिला

Tue, 28 Feb 2023 03:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Tue, 28 Feb 2023 03:41 PM IST
सार

27 फरवरी को युवक के परिजनों को सूचना मिली कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल पर पहुंचे तो वह घर में फंदे से लटका हुआ था। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
The young man had gone to get his fiancee examined
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अपनी मंगेतर (होने वाली पत्नी) को दसवीं की परीक्षा दिलाने कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित उसके ननिहाल गया युवक सोमवार को दोपहर में फंदे से लटका मिला। लोग उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल सिंगापट्टी गांव का निवासी इंद्रजीत गौतम (29) पुत्र स्व. सुदर्शन प्रसाद 26 फरवरी को अपनी मंगेतर गुड्डी को दसवीं की परीक्षा दिलाने के लिए उसके ननिहाल कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में गए थे।
विज्ञापन


27 फरवरी को युवक के परिजनों को सूचना मिली कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल पर पहुंचे तो वह घर में फंदे से लटका हुआ था। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुबेरस्थान के थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed