फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The women of the group set up a Rakhi stall in Vikas Bhawan

Kushinagar News: समूह की महिलाओं ने विकास भवन में लगाया राखी का स्टॉल

Sun, 23 Aug 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The women of the group set up a Rakhi stall in Vikas Bhawan
पडरौना। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए प्रशासन की ओर से समूह की महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराने की पहल की गई है। विकास भवन परिसर में स्वयं सहायता समूह तमकुहीराज की महिलाओं की ओर से तैयार की गई राखियों का स्टाल लगाया गया है। स्थानीय स्तर पर तैयार की गई इको फ्रेंडली राखियां लोग खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

स्टाल के माध्यम से समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मंच मिलेगा। महिलाओं ने राखी को आकर्षक बनाने के लिए अलग-अलग डिजाइन और रंगों का प्रयोग किया है। प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में राखियों की मांग बढ़ने के बीच विकास भवन में लगाए गए स्टाल से लोगों को एक ही स्थान पर समूह की महिलाओं द्वारा तैयार राखियां मिल सकेंगी।
विज्ञापन

निभा गोड़, रानी मिश्रा, गीता देवी, कुसुम, प्रियंका देवी, सीता देवी आदि ने बताया कि उनके स्टॉल पर उपलब्ध सभी राखियां इको फ्रेंडली हैं। राखियां केले के रेशे और गाय के गोबर से तैयार की गई हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्टॉल पर 20 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की कीमत की राखियां उपलब्ध हैं। एनएआरएलएम के डीसी फैसल आलम ने बताया कि इस पहल से महिलाओं को अपने हुनर और मेहनत से तैयार उत्पादों की बिक्री का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed