{"_id":"68eab9a016af4ee5e90fa2fb","slug":"the-winning-participants-were-honoured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1004-147007-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया
Sun, 12 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में शनिवार को वाणिज्य विभाग की तरफ से इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन किया।
डा.मनीष जायसवाल ने विद्यार्थियों को नए मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। विभाग की सहायक आचार्य डा. श्वेता भट्ट ने कहा कि विद्यार्थियों को नए कलाएं सीखने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। डा. राकेश चतुर्वेदी ने परिश्रम को जीवन का मूल मंत्र बताया।