{"_id":"69275b397c0502deb403f452","slug":"the-wedding-procession-did-not-arrive-and-the-bride-waited-all-night-kushinagar-news-c-205-1-ksh1004-149658-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नहीं आई बरात, रातभर इंतजार करती रही दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नहीं आई बरात, रातभर इंतजार करती रही दुल्हन
विज्ञापन
बरात का इंतजार करते ग्रामीण।
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज नहीं मिलने पर दूल्हा बरात ही नहीं लाया। पूरी रात लड़की पक्ष के लोग बरात का इंतजार करते रहे, लेकिन दूल्हा पक्ष के अचानक बदले रवैये के कारण शादी नहीं हो सकी।
युवती के पिता बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह महीने पहले उन्होंने बेटी की शादी रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार निवासी नागेन्द्र साहनी पुत्र सरवन से तय की थी। शादी पांच लाख रुपये दहेज पर तय हुई थी, जो उन्होंने शादी से पहले ही दे दिया था।
आरोप है कि मंगलवार की शाम दूल्हे ने अचानक तीन लाख रुपये और दहेज की मांग कर दी और कहा कि रकम नहीं मिलने पर बरात नहीं आएगी। असमर्थता जताने पर बरात नहीं आई। इससे शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
मिठाई, खाना, टेंट, स्वागत बेकार हुई। घटना के बाद लड़की के परिवार में मायूसी फैल गई। वहीं पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर, गांव में चर्चा है कि शादी वाले दिन दोपहर में ही दूल्हा घर से गायब हो गया था, जिससे मामला और उलझ गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।