{"_id":"696bf31e084b3dba6d07e365","slug":"the-weather-will-continue-to-fluctuate-for-the-next-four-days-and-the-cold-will-persist-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-152991-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अभी चार दिनों तक मौमस में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव, सताएगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अभी चार दिनों तक मौमस में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव, सताएगी ठंड
Sun, 18 Jan 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
कसया कस्बे से गुजरता गन्ना लेकर ट्रक ।संवाद
पडरौना। शहर और आसपास के लोगों ने घने कोहरे की चादर के साथ दिन की शुरुआत की। सुबह दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छट गया और धूप निकल आई। इससे लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली।
शनिवार की सुबह करीब सात बजे तक कोहरे का असर इतना अधिक था कि दृश्यता करीब 50 मीटर तक पहुंच गई। गलन भरी ठंड होने से हाथ-पैर भी सुन्न होने जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मौसम ने करवट ली। करीब नौ बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटना शुरू हुआ और कुछ ही समय में आसमान साफ नजर आने लगा। सुबह करीब 11 बजे धूप खिलते ही लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली।
धूप निकलने के बाद पार्कों, छतों और खुले स्थानों पर लोग बैठकर धूप सेंकते दिखाई दिए। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर धूप से राहत रही, लेकिन शाम को सर्दी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मौमस में इस तरह का उतार चढ़ावा आने वाले तीन से चार दिनों तक रहेगा। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे सही होने लगेगा।