फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The way is clear to make the bypass road four lane, there will be ease in traffic

Kushinagar News: बाईपास सड़क को फोरलेन बनाने का रास्ता साफ, आवागमन में होगी आसानी

Mon, 14 Oct 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
The way is clear to make the bypass road four lane, there will be ease in traffic
पडरौना। कुशीनगर एयरपोर्ट से बैरिया तक व रविंद्रनगर धूस के सरस्वती चौक से निकलने वाली बाईपास सड़क को फोरलेन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इससे आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

सरस्वती चौक से होकर लमुहा होते बाईपास सड़क पडरौना-खड्डा एनएच में मिल जाएगी। राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह की पहल पर बाईपास सड़क के फोरलेन बनाए जाने और गंडक नदी पर जटहा-बगहा पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पुल निर्माण के लिए बिहार की वार्षिक कार्य योजना में 300 करोड़ रुपये को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के बगल से बैरिया चौराहे तक बाईपास सड़क के आगे सरस्वती चौक से एक बाईपास लमुहा गांव होते खड्डा बुजुर्ग में मिल जा रही है।
कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने मुलाकात की थी। उन्होंने इस सड़क को फोरलेन बनाने की मांग की थी। जटहा-बगहा पुल के निर्माण को लेकर अपनी बात रखी थी। उस दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मांगों पर विचार कर यथाशीघ्र उसे अमल में लाए जाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को राज्यसभा सांसद को आए मेल में दोनों बाईपास सड़कों को फोरलेन करने की बात कही गई है। पत्र में कहा गया है कि 58 किमी लंबा दो लेन वाला सड़क यूपी के कुशीनगर जिले में है। इसमें 46.5 किमी सड़क को फोरलेन के रुप में तब्दील किए जाने की स्वीकृति दे दी गई है।
राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह के हवाले से उनके मीडिया प्रभारी शमशेर मल्ल ने बताया कि जटहा-बगहा पुल निर्माण को लेकर भी पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

पुल निर्माण को लेकर पत्र में कहा गया है कि बिहार सरकार की ओर से इसका निर्माण कराया जाएगा। निर्माण पूर्व गतिविधियों की लागत 20 किमी तक 300 करोड़ रुपये बिहार राज्य के वार्षिक योजना कार्य में शामिल कर लिया गया है। पुल निर्माण के बाद लोगों को यूपी से बिहार जाने में आसानी होगी। वहीं, दोनों बाईपास को फोरलेन के रुप में तब्दील किए जाने के बाद लोग शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचते हुए आसानी से अपने गंतव्य को कम समय में पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed