{"_id":"66905ef1b3df64dc350f5b24","slug":"the-water-of-mawan-drain-is-not-decreasing-people-donated-their-labor-to-save-the-dam-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-119762-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मवन नाले का नहीं कम हो रहा पानी, बांध बचाव के लिए लोगों ने किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मवन नाले का नहीं कम हो रहा पानी, बांध बचाव के लिए लोगों ने किया श्रमदान
Fri, 12 Jul 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। मवन नाला में महराजगंज से बरसात का पानी और नेपाल से पानी छोड़े जाने के चलते मवन नाला उफान पर है। बृहस्पतिवार को भी नाले के जलस्तर में कोई कमी नहीं दिखी। सिंचाई विभाग और बाढ़ खंड विभाग के हाथ खड़ा करने के बाद गांव वाले श्रमदान से टूटे बंधे को बांधने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से दी गई प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी, बालू भरकर कटे हुए बांध से पानी का बहाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है। नगर के परतावल सड़क पर दोनों तरफ कालोनी में भी पानी भरने से लोगों के घरों में सांप घुसने लगे हैं। मोहल्ले वाले दो दिनों से प्रशासन से नाव की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
मवन नाला का बंधा सात जगह से अधिक जगह पर टूटने के बाद गांवों के अलावा नगर के मोहल्ले में पानी घुस गया है। पानी का अधिक दबाव बताकर सिंचाई विभाग और बाढ़ खंड के जेई बंधों की मरम्मत छोड़ चले गए। गांव वाले बंधे की कटान रोकने के लिए प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी भरकर प्रयास कर रहे हैं। गांव के लोग पोखरभिंडा, भड़सर खास में एक दिन पूर्व किया और इंदरपुर गांव के सामने तीन स्थानों पर बंधा टूट गया था, जिसे गांव वालों ने मरम्मत किया। इंदरपुर के ग्राम प्रधान अभिजीत कुमार सिंह, ने ग्रामीण राम आशीष सिंह, अनिरुद्ध सिंह, ब्रह्म सिंह, नगीना कनौजिया, गिरिन्द कनौजिया, कन्हैया चौरसिया, नंदू चौरसिया, पलटू यादव, शिब्बन यादव, खरपत शर्मा, के अलावा 200 ग्रामीणों के साथ प्रशासन की ओर से मुहैया कराए गए प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी भरकर कटे हुए बंधों की बांधने का प्रयास किया जा रहा है।
0
बंधे का जायजा राजस्व टीम के साथ लिया गया है पानी मवन नाला में कुछ कम है। सिंचाई विभाग की ओर से अभी एक हजार प्लास्टिक को बोरा मिला। जिस गांव के पास बांध टूटा है। वहा के ग्राम प्रधान को दिया गया है। नाव की व्यवस्था की जा रही है। सिंचाई विभाग और बाढ़ खंड को बंधे पर हुए कटान को रोकने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
योगेश्वर सिंह एसडीएम