{"_id":"6851c102feb5094ef904324f","slug":"the-wait-is-over-monsoon-rains-expected-between-19-and-21-june-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-139789-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: इंतजार खत्म, 19 से 21 जून के बीच मानसूनी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: इंतजार खत्म, 19 से 21 जून के बीच मानसूनी बारिश के आसार
Wed, 18 Jun 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के लोगों को भीषण गर्मी और तपिश से राहत मिलने वाली है। अगले 48 घंटे में मानसून जिले में दाखिल होने वाला है। मौसम विज्ञानियों ने मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।
जिले के लोगों को झुलसा देने वाली लू और तपिश वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 जून की देर शाम से लेकर 19 जून के बीच जिले में मानसून दाखिल होगा। इसके साथ ही 19 व 20 जून को जिले के विभिन्न इलाकों में भारी मानसूनी बारिश के संकेत हैं। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 31 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 86 से 92 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 57 से 69 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान 8 से 17 किलोमी प्रति घंटे की गति से तेज पूरवा सतही (आंधी तूफान ) हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 19 से 21 जून तक आसमान में बादल छाए रहने, वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक बारिश की सम्भावना को देखते हुए किसान अपने सब्जी वाले खेतों में या किसी अन्य खड़ी फसलों में कीटनाशक का छिड़काव न करें।