{"_id":"6b00a321ddf7a3a51c04af9c","slug":"the-up-board-syllabus-must-be-completed-by-december-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-172706-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दिसंबर तक पूरा करना होगा यूपी बोर्ड का पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दिसंबर तक पूरा करना होगा यूपी बोर्ड का पाठ्यक्रम
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। इससे पहले जनवरी में प्री-बोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। ऐसे में माध्यमिक विद्यालयों को दिसंबर तक हर हाल में पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं, ताकि विद्यार्थियों को रिवीजन और परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने शैक्षणिक कार्यक्रम के तहत निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा कराने का निर्देश दिया है। जिले में इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के एक लाख से अधिक परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जनवरी में प्री-बोर्ड के साथ इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान सहित अन्य विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। वहीं, हाईस्कूल में आंतरिक मूल्यांकन और प्रयोगात्मक विषयों का आकलन किया जाएगा।
प्री-बोर्ड परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन होगा। जिन विषयों में विद्यार्थी कमजोर पाए जाएंगे, उनमें अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर अभ्यास कराया जाएगा। विद्यालयों को नियमित रूप से पाठ्यक्रम का रिवीजन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
बोर्ड ने सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र भी जारी कर दिए हैं। ये परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को तीन घंटे 15 मिनट की निर्धारित समयावधि में प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास कराया जाएगा। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव के निर्देशों से सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अवगत कराया जा रहा है। दिसंबर तक पाठ्यक्रम पूरा कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।