{"_id":"69efc928c40e68a43b078bcd","slug":"the-transport-department-to-crack-down-on-overloaded-vehicles-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158812-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग कसेगा शिकंजा
Tue, 28 Apr 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सड़क पर ओवरलोडिंग पर सामान ढोने वाले मालवाहनों पर परिवहन विभाग पूरी तरह सख्ती हो गया है। शासन के निर्देश पर 15 मई तक जिले में विशेष जांच अभियान चलाने कर कार्रवाई में जुटी है। कार्रवाई के लिए एआरटीओ समेत यात्रीकर अधिकारी की अगुवाई में दो सदस्यीय टीम गठित की गई, जो जिले में वाहनों की जांच कर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर रही हे।
शाासन को ट्रक में गिट्टी, मोरंग, कोयला सहित अन्य सामान ओवरलोडिंग करने की शिकायत काफी समय से मिल रही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए शासन ने सख्ती बढ़ाई है। एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि शासन के निर्देश पर विभाग की तरफ से उनके और यात्री कर अधिकारी की अगुवाई में दो जांच टीम गठित की गई है। गठित जांच 15 मई तक जिले में अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि अब तक जांच के दौरान कोयला और मोरंग समेत अन्य ओवरलोड सामान लदे 10 वाहनों पर कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग से जहां वाहन के पलटने से हादसे का जोखिम है। वहीं, दूसरी ओर राजस्व की बड़ी क्षति और लोडिंग से सड़क समय से पहले ही खराब हो जा रही है। इसके लिए विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह जांच अभियान 15 मई तक चलाया जाएगा।