{"_id":"604279338ebc3ecbb54f6b6a","slug":"the-trainees-demanded-to-conduct-the-examination-kushinagar-news-gkp387245551","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षुओं ने की परीक्षा कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षुओं ने की परीक्षा कराने की मांग
विज्ञापन
प्रशिक्षुओं ने की परीक्षा कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी श्रीराम (कुशीनगर)। क्षेत्र के तिवारीपट्टी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार को पडरौना-तमकुही मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। इन प्रशिक्षुओं ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा नहीं होने पर नाराजगी जताई। प्रशिक्षुओं ने परीक्षा शीघ्र कराने की मांग की।
प्रशिक्षुओं ने कहा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण शिक्षण संस्थान तिवारीपट्टी में वर्ष 2018 से 2020 तक दो वर्षों से कंप्यूटर आधारित परीक्षा नहीं हुई है। इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन अब तक परीक्षा नहीं हुई। इससे प्रशिक्षुओं को भविष्य की चिंता सता रही है। प्रशिक्षुओं ने चेताया कि यदि शीघ्र परीक्षा नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। सूचना पर पहुंचे सेवरही थाने के एसओ ने प्रशिक्षुओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।
इस दौरान मनीष मिश्रा, बबलू तिवारी, राजकुमार, अखिलेश यादव, कमलेश कुमार, गौतम मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।