फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The temperature rose by one degree, the sultry heat made us miserable

Kushinagar News: एक डिग्री चढ़ा पारा, उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

Wed, 22 May 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 May 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
The temperature rose by one degree, the sultry heat made us miserable
परौना। मंगलवार को तापमान में सोमवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह ही धूप निकल गई। उमस भरी गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग ने बुधवार तक चमक-गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

इन दिनों मौसम रोजाना बदल रहा है। जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मंगलवार को एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। तापमान बढ़ने के कारण दोपहर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। धूप से बचने लिए लोगों ने गमछे व छाते का सहारा लिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति आठ से 21 किलोमीटर प्रति घंटे रही। सुबह से ही तेज हवा के बीच तेज धूप शुरू हो गई। दोपहर के समय तपिश का सामना हुआ तो लोगों ने बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाएं। बदले मौसम के बीच उमसभरी गर्मी और तेज धूप लोगों को बेहाल करने लगी है। इस समय तापमान में उमस बढ़ी है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक ज्ञुति वी सिंह ने बताया कि ऐसे मौसम से बचाव जरूरी है। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। जिले में आंशिक बादल छाए रहने और तेज हवा चलने की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच रविवार को बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed