{"_id":"58d40f7d4f1c1b8a591a361d","slug":"the-team-led-by-sdm-and-co-warns","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम व सीओ की अगुवाई में पहुंची टीम ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम व सीओ की अगुवाई में पहुंची टीम ने दी चेतावनी
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम व सीओ ने दी चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील गांवों में शुमार कोहरगड्डी में बृहस्पतिवार को एसडीएम व सीओ की अगुवाई में पहुंची पुलिस फोर्स ने अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने एक जगह से मीट काटने का औजार बरामद किया। कुछ लोगों को मांस काटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
प्रदेश की नई सरकार की तरफ से अवैध बूचड़खाने बंद कराने के निर्देश के बाद स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अफसर संजीदा हो गए हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम रामाश्रय सिंह और सीओ राम बहादुर सिंह की अगुवाई में एसओ खड्डा गोपाल पांडेय पुलिस बल के साथ जांच करने कोहरगड्डी गांव पहुंचे। यहां हुई जांच के दौरान पुलिस ने एक स्थान से मीट काटने में प्रयुक्त किये जाने वाले औजार भी बरामद किए। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की। एसडीएम व सीओ ने अवैध रूप से पशु वध करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस तरह के मामले सामने आए तो सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस की इस सख्ती से गांव में काफी देर तक हलचल रही। एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत खड्डा कस्बा सहित बाजार व गांवों में अभियान चलाकर अवैध बूचड़खाने बंद कराए जा रहे हैं। जिनके पास इस कार्य के लिए लाइसेंस होंगे, उन्हें भी नियमानुसार संचालन की अनुमति दी जाएगी।