फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The sun did not shine, the cold troubled people.

Kushinagar News: नहीं निकली धूप, ठंड ने लोगों को किया परेशान

Sat, 10 Jan 2026 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The sun did not shine, the cold troubled people.
कोहरे के बीच आते-जाते लोग।
पडरौना। दो दिन हल्की धूप के बाद शुक्रवार को एक बार फिर मौसम खराब हो गया। सुबह करीब आठ बजे तक कोहरा छाया रहा, जब कोहरा हटा तो आसमान में बादल छाने की वजह से पूरे दिन धूप नहीं निकली। इसकी वजह से पूरे दिन कड़ाके की ठंड बनी रही। इस दिन अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गलन भरी ठंड के बीच सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में कोहरा हटने के बाद लोगों को धूप होने की उम्मीद थी लेकिन आसमान में बादल छाने की वजह से धूप नहीं निकली। इसकी वजह से ठंड पूरे दिन बनी रही।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि अगले पांच दिन मौसम में सुधार की उम्मीद नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा। आने वाले एक से दो दिनों तक कोल्ड डे जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है, जिसके कारण गलन भरी ठंड रहेगी। उन्होंने बताया कि सुबह के समय मध्यम कुहासा छाया रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वानुमान अवधि के दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बताया कि पूर्वानुमान अवधि के दौरान 5-10 किमी प्रति घंटे की गति से ठंडी पछुआ हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान मुख्य रूप से ठंडी हवाएं चलेंगी, सुबह व शाम कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed