{"_id":"570be70e4f1c1b7a454a6c53","slug":"the-students-burnt-the-effigy-of-azam","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने आजम का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने आजम का पुतला जलाया
कुशीनगर
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
आजम खां की शवयात्रा निकाली और पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना/ पिपरा बाजार। मदरसा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्र दूसरी जगहों पर केंद्र बना दिए जाने से नाराज छात्रों ने नगर सहित कई अन्य जगहों पर प्रदर्शन किया। गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर रामकोला-पडरौना मार्ग पर जाम कर प्रदर्शन किया।
थोड़ी ही देर बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाकर जाम समाप्त कराया। उधर, छात्रों और अभिभावकों ने सोमवार को बड़हरा गांव में नगर विकास मंत्री आजम खां की शवयात्रा निकाली और पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।
पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मदरसों से दूर परीक्षा केंद्र बनाने से नाराज विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने सोमवार को बड़हरा गांव में मंत्री आजम खान की शवयात्रा निकाली। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों ने हाथों में तख्तियां थाम रखीं थीं और नारे लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन
मदरसा अनवारुल उलूम बड़हरा से शुरू शवयात्रा गांव के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई दूसरे छोर पर पहुंचकर समाप्त हुई। प्रदर्शन में शामिल छात्र एवं अभिभावक प्रदेश सरकार और आजम खां विरोधी नारे लगा रहे थे।
उनका कहना था कि बड़हरा गांव में संचालित मदरसा अनवारुल उलूम और अल कलम हायर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र लगभग तीन किलोमीटर दूर रजली देवी इंटर कॉलेज परगन मठिया में बनाया गया है। बाद मेें लोगों ने आजम का पुतला भी जलाया।