फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The SSB jawan who came home for his brother's engagement returned to duty

Kushinagar News: भाई की सगाई के लिए घर आया एसएसबी का जवान ड्यूटी पर लाैटा

Sat, 10 May 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 10 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The SSB jawan who came home for his brother's engagement returned to duty
कसया। पाकिस्तान पर भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद बार्डर पर जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। छुट्टी पर घर आए जवानों को भी ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है। कसया के भठही बाबू निवासी एसएसबी जवान अजय कुमार को भी छुट्टी पूरी किए बिना ड्यूटी पर जाना पड़ा। घरवालों को इस पर गर्व है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भठही बाबू निवासी अजय कुमार एसएसबी में जवान हैं। वह अपने छोटे भाई के सगाई में छुट्टी लेकर घर आए थे। इनकी छुट्टी अभी बची हुई थी और घरेलू काम भी था, जिसे निपटाने में जुटे थे, लेकिन वर्तमान में हालात को देखते हुए तत्काल प्रभाव से उनकी छुट्टी रद्द करते हुए बुला लिया गया। इसकी जानकारी मिलने के कुछ ही घंटे बाद शुक्रवार को सुबह घर से निकल गए। इनके पिता रामऔतार प्रसाद ने बताया कि छोटे बेटे की सगाई थी। उसी में आए थे अभी उनका घर रहना था लेकिन मैसेज मिलने पर देश सेवा के लिए तत्काल निकल गए। हम लोगों को गर्व रहता है मेरे बेटा देश सेवा जैसे कार्य में लगा हुआ है। हम लोगों को लड़ाई चलने से कोई चिंता नहीं होती है। आदत सी हो गई है। सरहद पर सेवा देकर पूरे देश को चैन सकून दिलाना बहुत गर्व महसूस हो रहा है। भारत माता की रक्षा पहले है इसके बाद घर परिवार है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि रात को उनके फोन कर इंतजार रहता है। दिन में वहां के माहौल खराब होने के कारण बात नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed