फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The search for the kingpin of truck thieves intensified, with the team raiding several locations.

Kushinagar News: ट्रक चोरों के सरगना की तलाश तेज, टीम ने कई स्थानों पर दी दबिश

Sat, 20 Sep 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The search for the kingpin of truck thieves intensified, with the team raiding several locations.
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित हरिहरपुर के समीप मरम्मत के लिए खडे ट्रक को 15 सितंबर को हाईवे पर सक्रिय चोरों के गिरोह में शामिल गुर्गे समउर के रास्ते बिहार में दाखिल हो गए।
विज्ञापन

हालांकि जीपीएस ट्रेकर से मिली सूचना के बाद ट्रक मालिक ने देर रात बिहार के बथुआ बाजार के समीप चोरों को ट्रक के साथ पकड़ लिया। एक चोर पटहेरवा थाना क्षेत्र के भरपटिया निवासी सूरज कुशवाहा हत्थे चढ़ गया। मंगलवार 16 सितंबर को ट्रक मालिक प्रदीप गुप्ता के तहरीर के आधार पर तमकुहीराज पुलिस ने भरपटिया निवासी सूरज कुशवाहा, बजरंगी, तमकुहीराज थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी खुर्शेद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को पकड़े गए आरोपी सूरज कुशवाहा को जेल न्यायालय मे पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी सूरज कुशवाहा ने पुलिस टीम को बताया कि वह अपने अन्य साथियों संग मिलकर सुनियोजित ढंग से वाहन चोरी करता है। गिरोह पहले कुशीनगर व आसपास के जिलों में रेकी करता है। चोरी के बाद ट्रक को बिहार ले जाकर बेच दिया जाता है। ट्रक चोरी गिरोह का मास्टरमाइंड तमकुहीराज थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी खुर्शेद है। बुधवार शाम से तमकुहीराज पुलिस गिरोह के मास्टरमाइंड खुर्शेद सहित अन्य आरोपियों की तलाश में पैतृक घर सहित संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन हर बार असफलता हाथ लग रही है। पुलिस मास्टरमाइंड व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिएउनके मोबाइल का लोकेशन व सीडीआर निकला कर जांच में मदद ले रही है। सरगना व गुर्गों के लगातार मोबाइल बंद होने व चकमा देने का मजबूत नेटवर्क के कारण पुलिस घटना के पांचवें दिन भी उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed