फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The school was found to be operating even after the notice, SDM got it closed

Kushinagar News: नोटिस के बाद भी संचालित मिला विद्यालय, एसडीएम ने बंद कराया

Wed, 10 Sep 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The school was found to be operating even after the notice, SDM got it closed
 स्कूल को बंद कराते एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता।संवाद
रामकोला। क्षेत्र के खोटही गांव के भरपटिया राजपुर चौराहा स्थित जेएमएस एकेडमी को पूर्व में नोटिस देने के बाद भी विद्यालय संचालित हो रहा था। मंगलवार को एसडीएम कप्तानगंज और बीईओ रामकोला ने विद्यालय को बंद करा दिया। बच्चों को वापस घर भेजवाया और सरकारी स्कूलों में नामांकन कराने की सलाह दी। एसडीएम ने प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा स्कूल संचालित मिला तो केस दर्ज कराया जाएगा। एसडीएम कप्तानगंज विनोद कुमार गुप्ता और बीईओ रामकोला राजेश कुमार राजपुर भरपटिया चौराहा स्थित जेएमएस एकेडमी पर पहुंचे। प्रबंधक से स्कूल की मान्यता की कापी मांगी, लेकिन प्रबंधक ने पेपर दिखाने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारी कक्षा में पहुंचे और बच्चों को घर वापस जाने के लिए कहा। साथ ही प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा स्कूल बिना मान्यता के संचालित मिला तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान विद्यालय के गेट पर नोटिस भी चस्पा किया गया। अधिकारियों के इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed