{"_id":"695047a9d4873e9bf701e0b4","slug":"the-sacrifice-of-baba-zorawar-and-fateh-singh-is-unforgettable-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-151547-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाबा जोरावर और फतेह सिंह का बलिदान अविस्मरणीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाबा जोरावर और फतेह सिंह का बलिदान अविस्मरणीय
Sun, 28 Dec 2025 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्रनगर स्थित भाजपा कार्यालय सभागार में शनिवार को वीर बाल दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की जीवनी पर चर्चा की गई।
भाजपा प्रदेश मंत्री व कुशीनगर जिला प्रभारी शकुंतला चौहान ने कहा कि बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने मुगलों के सामने झुकने से इनकार कर दिया था। इससे नाराज मुगलों ने उन्हें जिंदा दीवार में चुनवा दिया था। भारत सरकार ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया है।
गोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने किया। इस दौरान हाटा विधायक मोहन वर्मा, राधेश्याम गोंड, राणा प्रताप राव आदि मौजूद रहे।