फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The road was blocked by keeping the dead body of the young man

तरयासुजान थाना क्षेत्र का मामला

Mon, 23 Aug 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
The road was blocked by keeping the dead body of the young man
युवक का शव रखकर सड़क किया जाम
विज्ञापन

परिजनों जताई है हत्या की आशंका
चखनी खास गांव का रहने वाला था
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र के चखनी खास गांव के निवासी एक युवक की सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक के पिता एक सप्ताह पूर्व ही सड़क के किनारे एक व्यक्ति से जमीन बैनामा किए थे। परिजन जमीन के क्रेता पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसकी दुकान के सामने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने में लगी रही, लेकिन परिजन मौके से हटने को तैयार नहीं थे। देर शाम तक तमकुहीराज-अहिरौलीदान मार्ग पर परिजनों के साथ काफी संख्या में लोग एकत्र थे। इससे मौके पर तनाव जैसी स्थिति बनी रही।
चखनी खास निवासी पूर्व प्रधान रमाशंकर चौहान एक सप्ताह पूर्व चखनी पेट्रोल पंप के पास अपनी जमीन कोइंदी बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति को बैनामा कर दिए थे। परिजनों का आरोप है कि जमीन का क्रेता अभी तक रुपये नहीं दिया है। रुपये के भुगतान या जमीन वापस करने के लिए रमाशंकर के पुत्र लहउवर (35) वर्ष क्रेता से बकाए रुपये की मांग कर रहा था। इसी बीच सोमवार की दोपहर लहउवर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने शव को क्रेता की दुकान के सामने सड़क पर रख दिया। हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत करने की मांग करने लगे। परिजनों का कहना था कि आरोपियों ने रमाशंकर को भी कहीं छुपा दिया है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुनील सिंह परिजनों को समझाकर सड़क से हटने का आग्रह किया। लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे। परिजनों की मांग थी कि जब तक पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर नहीं आएंगे, वह सड़क से नहीं हटेंगे। तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी का कहना है कि परिजनों को समझाया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं दिए हैं। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चखनीखास में चक्का जाम समाप्त
तरयासुजान थाना क्षेत्र के चखनीखास गांव के निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद हत्या का आरोप लगाकर किया जा रहा चक्का जाम सोमवार की रात लगभग आठ बजे समाप्त हो गया। तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि चक्का जाम समाप्त हो गया है। मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
राकेश कुमार गौंड़ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed