फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The road connecting the tehsil will be constructed with 37 lakhs

Kushinagar News: 37 लाख से बनेगी तहसील को जोड़ने वाली सड़क

Wed, 05 Mar 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The road connecting the tehsil will be constructed with 37 lakhs
तमकुहीराज। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ हाईवे से तहसील को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़क पर सीसी कराया जाएगा। 37 लाख रुपये की लागत से बनाने वाली सड़क की लंबाई करीब दो सौ मीटर है। निर्माण के बाद बरसात के दिनों में हो रही दिक्कतों से लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर नौ (तिलकनगर) में 37 लाख रुपये की लागत से करीब दो सौ मीटर सीसी सड़क का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए निविदा जारी हो चुकी है और शीघ्र ही जरूरी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

हाईवे स्थित तहसील गेट से को तहसील कार्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर बरसात में पानी भर जाता है। इस कारण नियमित रूप से तहसील कार्यालय आने वाले क्षेत्रीय लोगों को दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बरसात व नाले के गंदे पानी के बीच गुजरने के लिए मजबूर हैं। इस समस्या से निजात के लिए कई प्रयास किए गए लेकिन सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो सका।
नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने समस्या से क्षेत्रीय लोगों को निजात दिलाने के लिए 37 लाख रुपये से सीसी सड़क को हरी झंडी दी है। सड़क के निर्माण के बाद तहसील पहुंचने वाले क्षेत्रीय लोगों को समस्याओं से निजात मिलेगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने बताया नगर के विकास के संभव सभी जरूरी उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed