{"_id":"5ff8a4a28ebc3e333c451fd6","slug":"the-quality-of-parishadiya-scools-shoes-are-not-good-kushinagar-news-gkp380114837","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में वितरण के लिए आए जूतों की क्वालिटी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों में वितरण के लिए आए जूतों की क्वालिटी खराब
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में वितरण के लिए आए जूतों का सत्यापन करते खड्डा एसडीएम अरवि
- फोटो : KUSHINAGAR
बच्चों में वितरण के लिए आए जूतों की क्वालिटी खराब
एसडीएम खड्डा ने जांच के बाद डीएम को भेजी रिपोर्ट
बच्चों में वितरण के लिए आए हैं जूते
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वालों बच्चों के बीच वितरण के लिए आए जूतों की क्वालिटी खराब है। शिक्षकों की शिकायत पर एसडीएम खड्डा ने इसकी जांच की। एसडीएम ने डीएम समेत बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को भी रिपोर्ट भेजी है, जिसमें जूतों की क्वालिटी को खराब बताया गया है।
खड्डा विकास खंड के कुल 157 प्राथमिक व जूनियर स्कूल के 30120 छात्र-छात्राओं में जूते का वितरण किया जाना है। इसके लिए 83.24 रुपये प्रति जोड़ी की दर से जूतों की सप्लाई की गई है। सप्लाई से पहले जो नमूना दिया गया था, उसमें व सप्लाई किए गए जूतों की क्वालिटी के सत्यापन के लिए एसडीएम व बीडीओ को नामित कर रिपोर्ट मांगी गई है। एसडीएम शुक्रवार को बीआरसी खड्डा पहुंचे और जूतों को देखा। एसडीएम ने कुछ जूतों को सील कराते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। एसडीएम ने बताया कि सप्लाई किए गए जूतों की गुणवत्ता खराब है। इसकी रिपोर्ट अफसरों को भेज दी गई है। इस अवसर पर बीईओ शेषबहादुर सरोज, वेदप्रकाश गुप्ता, माधव गोविन्द राय, विजय पांडेय, इजहार अंसारी आदि मौजूद रहे।