{"_id":"657219cf1bb9b26a760ef955","slug":"the-proceedings-got-complicated-due-to-the-girls-statement-not-being-recorded-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9000-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवती का बयान दर्ज न होने से कार्रवाई में पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवती का बयान दर्ज न होने से कार्रवाई में पेच
Fri, 08 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। ग्राम सभा पिपरा माफी के खेत में प्रेमी युगल जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इसमें प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि प्रेमी को जिला अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। युवती के मौत का सही कारण पता कराने के लिए विसरा भेजा गया है। इस मामले में मृतका का बयान दर्ज नहीं होना पुलिस की कार्रवाई में पेच बताया जा रहा है।
युवती एक दिसंबर को रात करीब 12 बजे बिना बताए घर से गायब हो गई थी। उसकी मां की तहरीर पर पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान ग्राम सभा पिपरा माफी के एक खेत में बीते चार दिसंबर को ये प्रेमी युगल जोड़े मिले। दोनों जहरीला पदार्थ का सेवन किए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो प्रेमिका की मौत हो चुकी थी, जबकि प्रेमी राहुल जो बेहोश पड़ा था। पुलिस ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बेहोश राहुल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहां इलाज के बाद पुलिस ने बीते पांच दिसंबर की देर शाम प्रेमी को थाने लाई और छह दिसंबर को उनके परिजनों को सौंप दिया। युवती के मौत का सही कारण पता करने के लिए विसरा सुरक्षित रखते हुए जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
इस मामले में मृतक प्रेमिका के मां की तहरीर पर पुलिस ने राहुल पर अपहरण का केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी पुलिस छानबीन कर रही है। अब तक के पुलिस के जांच में पता चला है कि घर से गायब होने के तीसरे दिन जहरीला पदार्थ निगलने से उसकी मौत हो गई। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई है, लेकिन मृतक का बयान दर्ज नहीं होने के कारण अन्य कानूनी कार्रवाई में पुलिस को कठिनाई हो रही है। पुलिस अब विसरा की जांच रिपोर्ट प्रयोगशाला से मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी। इस संबंध में कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि इस मुकदमे में जिनका बयान होना था उनसे बयान ले लिया गया है। उस युवती की मौत हो चुकी है। मुकदमे की कार्रवाई में बयान होना अनिवार्य है। युवती का विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। राहुल को जांच रिपोर्ट आने तक घर रहने की बात परिजनों से कहा गया है।