फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The problems in the villages adjacent to the dam of the Gandak river increased due to cold

गंडक नदी के बांध से सटे गांवों में ठंड से बढ़ी परेशानी

Tue, 21 Dec 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
The problems in the villages adjacent to the dam of the Gandak river increased due to cold
गंडक नदी के बांध से सटे गांवों में ठंड से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने प्रशासन से ठंड से बचाव के इंतजाम करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड /कुशीनगर। पहाड़ों पर बर्फ गिरने का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। गंडक नदी के किनारे बसे गांवों में ठंड अधिक पड़ने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इससे बचाव के लिए कारगार उपाय किए जाने की मांग की है।
पहाड़ों पर बर्फ गिरने के कारण सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गंडक नदी के किनारे स्थित सेवरही क्षेत्र के गांवों में भी इसका असर दिखाई देने लगा है। एपी बांध के आसपास के पिपराघाट, जंगलीपट्टी, परसा उर्फ सिरिसिया, नरवाजोत, घघवा जगदीश, जवही दयाल, चैनपट्टी, विरवट कोंहवलिया, बाकखास, बाघाचौर, नोनियापट्टी, अहिरौलीदान, खैरटिया, फागूछापर, मठिया श्रीराम, सिसवा नाहर, बेदूपार, मेहदिया, सुमही संतपट्टी, पूरबपट्टी, पकड़ियार, मिश्रौली, राजपुर, जोगनी, टिकुलिया, पिरोजहां, रानीगंज, ब्रह्मपुर आदि गांवों में शीतलहर शुरू हो गई है। सर्द हवाएं चलने से यहां के लोग परेशान हैं। सुबह-शाम लोग घरों में दुबके रहने के लिए विवश हैं। सबसे अधिक परेशानी एपी बांध पर झोपड़ी बनाकर अथवा प्लास्टिक तानकर शरण लिए लोगों को हो रही है। कारण कि प्रशासन की ओर से अभी तक किसी गांव में अलाव जलाने अथवा ठंड से बचाव के अन्य कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों का कहना है कि अभी वह बाढ़ से उबरने की कोशिश कर ही रहे थे कि अब कड़ाके की ठंड उनके लिए मुसीबत बनती जा रही है।
विज्ञापन

इन गांवों के संजय सिंह, ध्रुव निषाद, बृजकिशोर साहनी, बबलू प्रसाद, बाबूलाल निषाद, प्रभुनाथ यादव, पप्पू यादव, प्रदीप सिंह सहित अन्य ने जिला एवं तहसील प्रशासन से इन गांवों में ठंड से निजात दिलाने के लिए अलाव जलाए जाने तथा अन्य इंतजाम किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed