{"_id":"631cd0b6c3c3fa09684e6896","slug":"the-problem-of-electricity-consumers-will-be-resolved-in-a-week-kushinagar-news-gkp4500583188","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान सप्ताह में दूर होगी बिजली उपभोक्ताओं की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान सप्ताह में दूर होगी बिजली उपभोक्ताओं की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाधान सप्ताह में दूर होगी बिजली उपभोक्ताओं की समस्या
पडरौना। बिजली उपभोक्ताओं की दिक्कतों को दूर करने के लिए समाधान सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। 12 से लेकर 19 सितंबर तक चलने वाले विशेष समाधान सप्ताह में बिल का बकाया और अन्य समस्याओं का निस्तारण होगा।
यह जानकारी डीएम एस राजलिंगम ने दी। उन्होंने बताया कि ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता का पत्र मिला है। इसके आधार पर समाधान सप्ताह के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इसमें समाधान सप्ताह के आयोजन को लेकर निर्देेेश दिए। ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर समाधान कैंप का आयोजन 12 से लेकर 19 सितंबर तक किया जाएगा। डीएम ने बताया कि जिले के सभी 33/11 केवी के उपकेंद्रों पर अथवा निकटम बिलिंग केंद्रों पर सुबह आठ बजे से लेकर शाम आठ बजे तक समाधान सप्ताह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इसमें उपकेंद्र के तहत आने वाले सभी मोहल्लों, राजस्व ग्राम और ग्राम पंचायतों का एक टाइम टेबल बनाकर एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान किया जाएगा। इसकी व्यवस्था अवर अभियंता करेंगे। कैंप की मानीटरिंग मंडल स्तर से की जाएगी। समाधान सप्ताह कैंप को सफल बनाने के लिए क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा।
शासन के निर्देशानुसार 12 सितंबर से 19 सितंबर तक समाधान सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत विद्युत संबंधी कार्यों के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इसमें बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान होगा।
- एस. राजलिंगम, डीएम