फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The probe uproar

जांच की मांग को लेकर हंगामा किया

Thu, 12 May 2016 11:29 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 12 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
The probe uproar
पथरवां गांव के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ तहसील पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज। सेवरही विकास खंड के पथरवां गांव के लोगों ने राशन वितरण में मनमानी का आरोप लगाते हुए वृहस्पतिवार को तमकुहीराज के पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर हंगामा किया। नाराज गांव के लोगों ने धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जांच और कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोग माने और एसडीएम को ज्ञापन देकर आंदोलन खत्म किया। पथरवां गांव के लोग नंदकिशोर सिंह और सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंचे और एसडीएम व पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने लगे। उग्र विरोध प्रदर्शन को देखते हुए तहसील प्रशासन को पुलिस  बुलानी पड़ी।
विज्ञापन


लोगों का आरोप था कि कोटेदार की ओर से फरवरी माह का राशन वितरण नहीं किया गया। इसकी शिकायत पर एसडीएम ने अप्रैल माह में सूची के अनुसार राशन वितरित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद भी कोटेदार की ओर से सूची के अनुसार वितरण नहीं किया जा रहा है। राशन मांगने पर कोटेदार मारपीट पर उतारू हो जा रहा है। मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार राय ने गांव वालों को यह समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। नारेबाजी करते हुए लोग पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के पास धरने पर बैठ गए।


कुछ देर बाद एसडीएम की तरफ से मामले की जांच कराने का आश्वासन मिलने पर लोग मान गए और एसडीएम को ज्ञापन देकर आंदोलन खत्म हो गया। इस दौरान सत्तन मिश्रा, जितेन्द्र प्रसाद, बृजमोहन पाठक, घनश्याम पाठक, मीरा देवी, जय हरि, ओमप्रकाश, प्रभावती, देवंती, सोनिया, नमिता पाठक, जयनारायन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed