{"_id":"6a1605ef9a2be168a3084f43","slug":"the-police-gave-a-sense-of-security-by-visiting-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-160607-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भ्रमण कर पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भ्रमण कर पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का अहसास
Wed, 27 May 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 27 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
पिपरा कनक। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर समउर बाजार चौकी इंचार्ज के अगुवाई में पुलिस ने बिहार से सटे क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस ने लोगाें को सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।
चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार यादव की अगुवाई में पुलिस ने समउर बाजार, गगुआ बाजार, रामकोला चट्टी, बिहार बुजुर्ग आदि चट्टी चौराहे पर भ्रमण कर वहां मिले लोगों से कहा कि अगर बैंक, एटीएम या सीएचसी पर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो आप लोगों तुरंत पुलिस को सूचना दें। गांव के लोगों से अपील किया कि निर्भिक व निडर होकर शांति तरीके से बकरीद त्योहार को मनाएं। इसमें किसी भी प्रकार की बे वजह अफवाह अशांति माहौल खराब करने की कोशिश की तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद