फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The place of death of Mahatma Buddha became Yogamay

Kushinagar News: योगमय हुई महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली

Sun, 22 Jun 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The place of death of Mahatma Buddha became Yogamay
पडरौना। कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर समेत जिले के सभी स्कूल कॉलेजों के अलावा अलग-अलग स्थान पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कर शनिवार को 11वां विश्व योग दिवस मनाया गया। कुशीनगर में आयोजित योग कार्यक्रम में सांसद, डीएम, सीडीओ समेत अन्य लोगों ने योगाभ्यास किया, वहीं एसपी की अगुवाई में पुलिस लाइंस और उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में एनसीसी की तरफ से योगाभ्यास कार्यक्रम में लोगों ने योगाभ्यास किया। पकवा इनार प्रतिनिधि के अनुसार कुशीनगर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का हिस्सा है। आज योग का युग चल रहा है, योग कर काया को निरोगी रखा जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि 11 साल पहले उन्होंने यूएन में इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दर्जा दिलवाने का काम किया था।
विज्ञापन

विधायक पीएन पाठक और डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने भी लोगों को संबोधित किया। इसके बाद योग प्रशिक्षक अनुज झीनझारिया, तुषार बोस, अदिति सिंह, आशीष पांडेय और रमेश कुमार ने लोगों को योगाभ्यास कराया। योग कार्यक्रम का संचालन मनंजय तिवारी ने किया। अंत में सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, आद्या पांडेय, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, एडीएम वैभव मिश्र, सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद्, सारनाथ मंडल राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल की अगुवाई में शहर के जूूनियर हाईस्कूल परिसर में योग दिवस मनाया गया। इसमें भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी सुभाष सिंह ने सूर्य नमस्कार, वज्रासन, भुजंगासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और ध्यान जैसे आसनों का अभ्यास कराया। इस दौरान मनीष बुलबुल जायसवाल, शंभू नाथ तिवारी, अरविंद कुमार, शत्रुधन शाही, अमरदीप शुक्ला, शशिकला, सोनी कुशवाहा, जगदंबा पांडेय, अभय मारोदिया, योगी हरिनारायण सिंह, विनोद तिवारी, विनोद चौरसिया आदि मौजूद रहे। पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पकड़ियार स्थित जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर युवा योग समिति की तरफ से योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें योग शिक्षक जयश्री कुशवाहा ने योग प्राणायाम के बारीकियों और उनसे होने वाले लाभ को बताया गया। इस दौरान पवन तिवारी, राजू भाई, सर्वजीत गुप्ता, श्रीकांत कुशवाहा, हरि गोविंद, प्रधान रविंद्र यादव, शंभू गुप्ता, विजेंद्र तिवारी, रविंद्र दूबे आदि मौजूद रहे। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के विश्व दर्शन मंदिर परिसर और नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें योग प्रशिक्षक योग प्रशिक्षक संत राजेंद्र ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। इस दौरान पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, बाबूलाल, सत्यपाल गोविंद राव, रंगनाथ महाराज, मनोहर गुप्ता, सतीश चौधरी, अनूप कुमार श्रीवास्तव, विश्वजीत गोविंद राव, राजेश मिश्रा, प्रतीक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बलुआ बिहार में योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें योग प्रशिक्षक पंकज पाण्डेय ने लोगों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान अजय राय, दिवाकर मणि त्रिपाठी, अमलेश तिवारी, श्रीनिवास राय, व्यास तिवारी, देवेंद्र राय, हरेंद्र तिवारी, जितेंद्र तिवारी, प्रभुनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे। नेबुआ नौरंगिया प्रतिनिधि के अनुसार खजूरी बाजार में सूरज गोविंद राय की अगुवाई में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान सुनील कुमार मिश्र उर्फ मिश्रा संतराज, अनिल मिश्रा, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही के ब्याहुत जायसवाल धर्मशाला परिसर में शनिवार को योग महोत्सव का आयोजन हुअ। इसमें योगाचार्य सुभाष ने अनुलोम विलोम, कपालभाती, भस्त्रिका, सूर्य नमस्कार के साथ योग व प्राणायाम के अनेक विधाओं का अभ्यास कराया गया। इस दौरान चेयरमैन सोनिया जायसवाल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, प्रहलाद केशरी, गुरुशरण जायसवाल, प्रह्लाद वर्मा, निर्मल अग्रवाल, राजेश जायसवाल, राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। टेकुआटार प्रतिनिधि के अनुसार, अहिरौली बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान की तरफ से योग दिवस का आयोजन किया गया। इसमें योग गुरु सत्येंद्र मिश्र ने योग साधकों को अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, वज्रासन, मण्डूकासन, नौकासन आदि का अभ्यास कराया। इसके बाद मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, उपेंद्र मिश्र, अमर गुप्ता, देवानंद गौड़, अतुल मिश्र, पिंटू गुप्ता आदि मौजूद रहे। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा के नौकाविहार परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही की अगुवाई में महावीन इंटर काॅलेज परिसर में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री रामवृक्ष गिरी, पचरुखिया गांव में फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा की अगुवाई में 11वां विश्व योग दिवस मनाया गया। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, चंद्रप्रकाश यादव चमन, नंदकिशोर पांडेय, राणा प्रताप मिश्र, शेषनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed