{"_id":"658487d9b47ddaf41105d0e4","slug":"the-picture-of-hiranyavati-river-has-become-more-beautiful-than-before-bhante-shraddha-vansh-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9711-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरण्यवती नदी की तस्वीर पहले से हुई खूबसूरत : भंते श्रद्धा वंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरण्यवती नदी की तस्वीर पहले से हुई खूबसूरत : भंते श्रद्धा वंश
Fri, 22 Dec 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर से गुजर रही बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी की तस्वीर पहले काफी खूबसूरत हुई है। इसे देख विदेशी पर्यटक और बौद्ध भिक्षु उसकी तस्वीर लेते दिख रहे हैं।
बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे बांग्लादेश के चार बौद्ध भिक्षु बुद्धा घाट पहुंचे। उन्होंने नदी में सीढ़ी से उतरकर जल का अवलोकन किया। अगुवाई कर रहे भंते श्रद्धावंश ने कहा कि कुशीनगर में यह मेरा तीसरा भ्रमण है। 13 वर्ष पूर्व पहली बार आया था, यहां कुछ नहीं था। दूसरे बार 10 वर्ष पूर्व आया था, तो सिर्फ एक पक्का घाट था। अब उस समय से काफी परिवर्तन हुआ है। पवित्र हिरण्यवती नदी की तस्वीर बदलकर खूबसूरत हुई है। खुशी हो रही है। इस दौरान भिक्षुओं ने मोबाइल से वीडियो भी नदी का बनाया। इस दौरान भंते शिलो प्रिये, भिक्षु अज्जपाल, भिक्षु विनय श्री मौजूद रहे।