फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The people of the river Gundak are still on the Katan

गंडक नदी की कटान थमी पर अब भी सहमे हैं लोग

Sat, 25 Aug 2018 12:24 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 25 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
The people of the river Gundak are still on the Katan
गंडक नदी की कटान थमी पर अब भी सहमे हैं लोग - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीरोड। क्षेत्र के अहिरौलीदान के कचहरी टोले में दो दिनों से गंडक की कटान कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन तबाही के शिकार पीड़ितों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। इधर बाढ़ खंड कटान रोकने की कोशिश में जुटा हुआ है। बावजूद इसके गंडक की कटान से गांव की बर्बादी देख चुके लोग अब भी सहमे हुए हैं। लोगों की आशंका है कि बचाव कार्य जारी रहने के बाद भी एपी बांध और नदी के बीच दूरी घटती ही जा रही है। नदी का रुख यही बता रहा है कि कभी भी वह कुछ और मकानों को अपनी आगोश में ले सकती है। ऐसे मेें लोग अपने घरों से जरूरी सामान समेट रहे हैं।  
विज्ञापन


 गंडक नदी की कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से जगह-जगह बोल्डर, जीरो बैग तो कहीं मिट्टी भरी बोरियां डाली जा रही हैं। वैसे नदी की कटान की जद में अहिरौलीदान का कचहरी टोला, नोनिया पट्टी, मदुरही और खैरखूटा गांव है। जहां बीस दिन के भीतर 150 से अधिक मकान और सैकड़ों हेक्टेयर उपजाऊ जमीन कटान की चपेट में आ चुकी है। कटान से विस्थापित लोग विभिन्न राहत केंद्रों के साथ ही बांध पर शरण लेकर खानाबदोश की तरह जिंदगी गुजारने को विवश हैं। लोगों का कहना है कि नदी का कोई भरोसा नहीं है। यदि नेपाल की पहाड़ियों पर भारी बारिश हुई अथवा बाल्मीकि नगर बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ा तो कभी भी स्थिति पहले जैसी हो सकती है। यही कारण है कि इस गांव के लोग अब भी सहमे हुए हैं।  शुक्रवार को गांव के सुकईराम, मजिस्टर पासवान, रामध्यान, ईश्वर, जयप्रकाश, धर्मदेव, शिवदत्त,आदि ने बताया कि बचाव कार्य के बाद भी गंडक नदी और एपी बाध की दूूरी निरंतर घटती जा रही है। जिसकी वजह से लोगों की चिंता बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed