{"_id":"691790c6837b4cb5bb0abe91","slug":"the-people-of-bihar-supported-good-governance-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148978-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिहार की जनता ने सुशासन का दिया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिहार की जनता ने सुशासन का दिया साथ
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। नीतिश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर कुशीनगर में जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह गहरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जदयू जिलाध्यक्ष अनिल सिंह के आवास पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
प्रदेश उपाध्यक्ष सह कुशीनगर-देवरिया के प्रभारी शैलेंद्र सिंह गहरवार ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतिश कुमार पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है, इससे यह प्रतीत होता है कि बिहार की जनता गुंडागर्दी, अराजकता, माफिया को पनपने नहीं देना चाहती है। वहां की जनता नीतिश कुमार के नेतृत्व में विकास वादी सरकार चाहती है जो सुशासन व जनकल्याणकारी योजनाओं से बिहार का विकास करें।
जदयू जिलाध्यक्ष अनिल सिंह गहरवार ने कहा कि एनडीए गठबंधन को जनता ने ऐतिहासिक जीत दिलाकर मोदी व नीतिश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। वहां की जनता को यह मालूम है कि पिछली सरकारों में किस तरह से बिहार में अराजकता, गुंडागर्दी व माफिया का राज था। लेकिन अब जनता को सिर्फ विकास चाहिए है। अच्छी सड़कें, रोजगार व सुशासन चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान सत्यजीत सिंह गहरवार, अरविंद सिंह गहरवार, राधेश्याम सिंह गहरवार, अखिलेश सिंह, आदित्य सिंह गहरवार, सत्यम सिंह गहरवार, तारकेश्वर गुप्ता, भीम मद्धेशिया, सुनील गुप्ता, शैलेश कुशवाहा समेत आदि लोग मौजूद रहे।