फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The passenger train running from Gorakhpur to Siwan will remain cancelled till 29th.

Kushinagar News: गोरखपुर से सिवान तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 29 तक रहेगी निरस्त

Mon, 22 Sep 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The passenger train running from Gorakhpur to Siwan will remain cancelled till 29th.
तमकुहीरोड स्टेशन पर खड़ी गोरखपुर से सिवान जाने वाली पैसेंजर ट्रेन।संवाद
तमकुहीरोड। गोरखपुर से डोमिनगढ़ और गोरखपुर से नकहा जंगल तक थर्ड लाइन और दोहरीकरण कार्य को लेकर कप्तानगंज थावे रेलमार्ग पर नियमित सिवान से गोरखपुर व गोरखपुर से सिवान तक चलने वाली 55035/55036 पैसेंजर ट्रेन को भी रविवार को 21 सितंबर से 29 सितंबर तक नौ दिन के लिए निरस्त कर दिया गया है। इसके पहले डेमू ट्रेन को भी 30 सितंबर तक के लिए निरस्त किया जा चुका है। लोगों का कहना है कि इस तरह त्योहारी सीजन में दोनों ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने आगामी 22 सितंबर से होने वाले गोरखपुर से डोमिनगढ़ के बीच चार किमी थर्ड लाइन के कमिशनिंग और गोरखपुर से नकहा जंगल के बीच पांच किमी दोहरीकरण कार्य को लेकर इस रूट पर ब्लाॅक की घोषणा की है। इसके चलते इस रूट से चलने वाली 124 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। 36 ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है।
विज्ञापन

46 ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन कर दिया गया है। इसका असर अब थावे कप्तानगंज रूट पर दिखने लगा है। पहले कप्तानगंज थावे मार्ग पर नियमित सुबह में 10 बजे थावे से नकहा जंगल तक चलने वाली 75105 डेमू पैसेंजर ट्रेन को 19 सितंबर से 27 सितंबर तक के लिए तो शाम में नकहा जंगल से थावे तक चलने वाली 75106 डेमू पैसेंजर ट्रेन को 22 सितंबर से 30 सितंबर तक के लिए निरस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस रूट की दूसरी ट्रेन 55035/55036 गोरखपुर-सिवान पैसेंजर ट्रेन को भी रविवार से नौ दिन के लिए निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन 21 सितंबर से 29 सितंबर तक निरस्त रहेगी। क्षेत्र के अभिषेक शुक्ल, रामजी कसेरा, दिवाकर दत्त, राहुल सोनी, आदित्य वर्मा आदि का कहना है कि त्योहारी सीजन में इन दोनों पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed