Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The participation of every individual is essential in the cleanliness campaign.

Kushinagar News: स्वच्छता अभियान में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी

Fri, 05 Jun 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 05 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The participation of every individual is essential in the cleanliness campaign.
पडरौना। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्वच्छता समिति, अन्नपूर्णा भवन एवं ग्रामीण आवास योजनाओं की प्रगति की सीडीओ समीक्षा की। उन्होंने सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को पूरी ईमानदारी से कार्य करने और स्वच्छता अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को भागीदार बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने जिले में संचालित स्वच्छता अभियान, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त अभियान और ग्राम पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वच्छता मानकों का प्रभावी अनुपालन होना चाहिए। कूड़ा निस्तारण, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण एवं उनके नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई रखने के लिए लोगों को प्रेरित करें। बैठक में उन्होंने रेट्रोफिटिंग कार्य, ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना, जन योजना अभियान, 100 तालाबों की साफ-सफाई कार्यों सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की। सीडीओ ने अन्नपूर्णा भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि अपूर्ण अन्नपूर्णा भवन की नियमित मानिटरिंग कर उसे शीघ्र पूरा कराएं। जहां विवादित भूमि हो वहां संबंधित एसडीएम और तहसीलदार से समन्वय कर मामला सुलझाएं।
विज्ञापन

इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक पीयूष सिंह, डीडीओ अरुण कुमार पांडेय, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, डीसी मनरेगा राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed