{"_id":"695047d043f09ece83058958","slug":"the-padrauna-team-reached-the-final-after-defeating-pakadiyar-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-151581-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पकड़ियार को हराकर फाइनल में पहुंची पडरौना की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पकड़ियार को हराकर फाइनल में पहुंची पडरौना की टीम
Sun, 28 Dec 2025 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर काॅलेज के खेल परिसर में लक्ष्मीगंज क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें पडरौना ने पकडियार को हराकर फाइनल मैच में जगह पक्की कर ली।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पडरौना की टीम के प्रिंस ने 11 रन, रवि ने 18 रन और शालू ने 31 रन बनाए। पूरी टीम सात विकेट खोकर कुल 88 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी करते हुए पकड़ियार टीम के भोला ने एक और कयामू ने तीन विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी पकडियार की टीम 78 रनों पर आलआउट हो गई। टीम के अखिलेश ने 22 रन और नासिर ने 13 रन बनाए।