{"_id":"69863b83ffe99d70c000c707","slug":"the-opening-and-closing-times-of-the-strong-room-and-cupboard-will-be-recorded-in-the-log-book-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-154200-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लाॅग बुक पर दर्ज होगा स्ट्रांग रूम और अलमारी खोलने व बंद होने का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लाॅग बुक पर दर्ज होगा स्ट्रांग रूम और अलमारी खोलने व बंद होने का समय
Sat, 07 Feb 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए शासन व प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम में कड़े इंतजाम किए गए हैं।
प्रश्नपत्रों को चार डबल लॉक युक्त लोहे की अलमारियों में सुरक्षित रखा जाएगा, इनकी निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। यही नहीं इस बार प्रश्नपत्र की आलमारी और स्ट्रांग रूम को खोलने और बंद होने का समय लॉग बुक पर दर्ज किया जाएगा।
जिलें में 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 291 स्ववित्तपोषित समेत 368 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें इस वर्ष हाईस्कूल के 58,611 और इंटर के 51,922 समेत कुल 1,10,533 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके लिए जिले के 194 माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ तैयारियां तेज कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रखरखाव के लिए चार डबल लॉक वाली आलमारियां अनिवार्य कर दी गई है।
विज्ञापन
पहली और दूसरी आलमारी में प्रथम व द्वितीय पाली के मुख्य प्रश्नपत्र सेट म तिथिवार अलग-अलग रखे जाएंगे। तीसरी आलमारी में परीक्षा के बाद बचने वाले प्रश्नपत्रों और बंडल के स्लिप को सुरक्षित रखा जाएगा। चौथी आलमारी में आकस्मिक स्थिति के लिए सभी विषयों के रिजर्व प्रश्नपत्र सुरक्षित रखे जाएंगे। यही नही स्ट्रांग रूम और आलमारियों को खोलने व बंद करने की प्रत्येक कार्रवाई का विवरण लॉग बुक में दर्ज किया जाएगा। यह लॉग बुक परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस गार्ड की निगरानी में रखी जाएगी।
डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि रिजर्व प्रश्नपत्रों वाली आलमारी केवल आपात स्थिति में और वह भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज से अनुमति मिलने के बाद ही खोली जा सकेगी।