फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The officer did not show on the field

खेल मैदान पर नजर नहीं आए अफसर

Thu, 27 Oct 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Thu, 27 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The officer did not show on the field
ट्रैक ही बनवाया गया - फोटो : अमर उजाला
 नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से आयोजित तहसील स्तरीय खेलकू द प्रतियोगिता महज औपचारिकता बनकर रह गई है। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में विभाग के  वरिष्ठ अधिकारी तो नहीं ही पहुंचे थे। शिक्षक और प्रतिभागियों की संख्या भी नगण्य थी।
विज्ञापन

पडरौना तहसील के विकास खंड पडरौना और विशुनपुरा के लगभग 400 प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में थी। परंतु यह आयोजन महज औपचारिकता भर थी। प्रतियोगिता के लिए न तो फील्ड की सफाई हुई थी और न ही ट्रैक ही बनवाया गया था। खिलाड़ियों और शिक्षकों की संख्या भी गिनती भर की ही थी। दोपहर तीन बजे रैली का समापन भी हो गया। 
विज्ञापन


200 मीटर दौड़ में तौकीर अव्वल
पडरौना। इस तहसील स्तरीय रैली के 200 मीटरदौड़ में तौकीर और दुर्गा,100 मीटर दौड़ में राजू ने जीत हासिल की। कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक, रीले रेस, श्रुत लेखन, गायन, राष्ट्रीय एकांकी आदि खेलों का आयोजन किया गया। इस मौके पर खेल शिक्षक शाहिद अनवर, विरेंद्र सिंह, संजय सिंह, तारीक अली, प्रवीन सिंह, संतोष चौहान, पवन कुमार, दिनेश कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, इंद्रजीत मणि, हिमांशु चौधरी, रामगति, रेनू बाला सिंह, अमरेंद्र सिंह, मदन पाल सिंह, पंकज कनौजिया, बिंदा आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed